फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparations for Disha meeting intensified, DM reviewed

Auraiya News: दिशा की बैठक की तैयारी तेज, डीएम ने की समीक्षा

Wed, 14 Jan 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 14 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Disha meeting intensified, DM reviewed
औरैया। कलक्ट्रेट में प्रस्तावित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की बुधवार को समीक्षा की गई। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह पूर्व में आयोजित बैठकों में जनप्रतिनिधियों के निर्देशों के अनुपालन की आख्या जुटाएं।
विज्ञापन


दिशा की बैठक 19 जनवरी को प्रस्तावित है। डीएम ने एजेंडा के अनुसार योजनाओं के विस्तृत प्रस्तुतिकरण और योजनाओं की बुकलेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को जनपद में नवाचार के तहत संचालित आरोग्यम मेलों का विशेष प्रेजेंटेशन तैयार करने को कहा, जिसमें शिविरों से लाभान्वित लोगों का विवरण शामिल हो। साथ ही बीएसए और डीआईओएस को नवाचार ज्योतिर्गमय आदि के संबंध में प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आ सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, वनाधिकारी सीपी सिंह, डीसी मनरेगा राम दुलारे, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed