फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pregnant was suffering from pain for two hours, doctors were absent from duty

गर्भवती दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही, ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर

Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pregnant was suffering from pain for two hours, doctors were absent from duty
अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में बैठी प्रसूता रानी बीच में व रामसखी । संवाद - फोटो : AURAIYA
एरवाकटरा। मारपीट में घायल गर्भवती का मेडिकल कराने के लिए होमगार्ड एरवाकटरा सीएचसी लेकर आया। डॉक्टरों का कक्ष खाली होने पर गर्भवती करीब दो घंटे तक अस्पताल में तड़पती रही। फार्मासिस्ट थोड़ी देर इंतजार करने की बात बोलते रहे। फिर फोन करने पर करीब साढ़े पांच बजे के बाद डॉक्टर आए और पीड़िता का मेडिकल किया।
विज्ञापन

एरवाकटरा क्षेत्र के सराय कछवाह निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि घर के सामने घूरा डालने से पारिवारिक चाचा को मना किया तो वह झगड़ने लगे। गर्भवती पत्नी रानी बचाव करने आई तो उसे पीटा। मारपीट में पत्नी के हाथ व पेट में गंभीर चोटें आई। दोपहर तीन बजे होमगार्ड रविंद्र कुमार व महिला होमगार्ड क्षमा मेडिकल परीक्षण के लिए घायल पत्नी रानी देवी व भाभी रामसखी को लेकर सीएचसी एरवाकटरा पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। पत्नी रानी करीब दो घंटे तक अस्पताल में दर्द के कारण तड़पती रही। यहां दौरान जब भी फॉर्मासिस्ट से पूछा तो वह थोड़ी देर में डॉक्टर के आने की बात बोलते रहे। फोन करने पर साढ़े पांच के बाद डॉक्टर पहुंचे और दोनों महिलाओं का मेडिकल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद होमगार्ड दोनों को थाने ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर की तरफ से अगर लापरवाही बरती गई है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। एरवाकटरा थाना प्रभारी राम सहाय पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।

खाली पड़ा इमरजेंसी वार्ड। संवाद

खाली पड़ा इमरजेंसी वार्ड। संवाद- फोटो : AURAIYA

मेडिकल कराने को साथ आए होमगार्ड अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार करते। संवाद

मेडिकल कराने को साथ आए होमगार्ड अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार करते। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed