{"_id":"d8dfb56dbeedc5c9c6406676f13d2ce0","slug":"pray-for-peacc-in-country-in-roza-iftar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा इफ्तार के दौरान मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा इफ्तार के दौरान मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
चौबीसवें रोजे मुबारक मौके पर फफूंद चेयरमैन के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की। इफ्तार के बाद अदा की गई नमाज में मुल्क के अमन-चैन की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
रविवार को मोहल्ला मेवातियान स्थित नगर पंचायत फफूंद चेयरमैन हाशमी बेगम के पति एवं प्रतिनिधि इजहार अहमद मेव के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इजहार अहमद मेव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपस में एकता एवं भाईचारा कायम होता है। रोजा इफ्तार करवाने से बहुत सबाब मिलता है।
विज्ञापन
रोजा इफ्तार के बाद हाफिज सुहेल खान मेंव ने नवाज मगरिब अदा कराई। सभी ने हाथ फैलाकर मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी।
रोजा इफ्तार के आयोजन में पूर्व चेयरमैन अंसार खां, सपा के जिला सचिव सलीम मेव, सभासद शमशाद खान ज्वैलर्स, मुस्लिम खान, इसरार अमीन, हाफिज सुलेमान खान, जिया उल्ला खान, तनवीर खान, सभासद मोहम्मद राशिद, बहाव अंसारी, इकबाल चौधरी, जावेद कुरैशी, अली हसन, सत्तार कुरैशी, सभासद लुकमान कुरैशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन