{"_id":"617ed631ce420d3e6f7ec463","slug":"pratiyogita-auraiya-sport-auraiya-news-knp6615712124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में सदर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में सदर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने फहराया परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला मुख्यालय ककोर के बाहर तिरंगा पायका स्टेडियम में आयोजित हो रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन रविवार को किया गया। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार ने बताया कि दो दिवसीय जनपदीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स, कुश्ती एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं हुई। रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालीवाल के साथ ही कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी मंडल स्तर पर कानपुर में युवा केंद्र चकरपुर में नौ व 10 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
बताया कि बालक वर्ग कबड्डी में सदर ब्लॉक की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में सदर ब्लॉक की टीम विजेता रही। इसी प्रकार बालीवाल में भी सदर ब्लॉक की टीम अव्वल आई। अछल्दा ब्लॉक की टीम उप विजेता रही। समापन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हरभूषण सिंह, पीटीआई नाथूराम राजपूत ने निभाई। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए जगत सिंह, इंदल सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।