{"_id":"6182c66b6c2e1126bc2520a1","slug":"pradersan-auraiya-congrees-auraiya-news-knp662056932","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर (औरैया)। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि किसान बिलों की वापसी के विरोध में 11 महीने से प्रदर्शन चल रहा है। 800 किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। रबी के सीजन में प्रदेश के साथ जिले में भारी संख्या में डीएपी व यूरिया का संकट है। इससे फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना परचम फहराएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव से मिला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान बिलों की वापसी व खाद संकट से निजात दिलाए जाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, मुकेश यादव, कुलदीप दुबे, दलजीत सिंह, अनिल सिंह सेंगर, संतोष सिंह भदौरिया, एकता चौधरी, रोहित कुमार दिवाकर, विजय दत्त दुबे, दीपक चौहान आदि रहे।