फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Possibility of spreading disease due to pollution in the pond

Auraiya News: तालाब में गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका

Fri, 15 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 15 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Possibility of spreading disease due to pollution in the pond
फोटो-35-गंदगी व जलमंजनी से पटा तालाब।संवाद
सहायल। सहार ब्लाॅक के गांव पूरा कलां में बने तालाब की आज तक सफाई नहीं कराई गई। इससे उसमें जलकुंभी व गंदगी फैली हुई है। इससे गांव में जलभराव की समस्या के साथ बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पहले इस तालाब का पंचायत ने सौंदर्यीकरण कराया था। इसके बाद जिम्मेदारों ने मुंह फेर लिया। मौजूदा समय में तालाब में गंदगी व जलकुंभी खड़ी है। यह जानवरों व छोटे बच्चों के लिए कभी भी खतरा पैदा कर सकती है। पूरा गांव तालाब के पानी से आने वाली बदबू से परेशान है। गंदगी होने से कीड़े व मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी गुड्डे भदौरिया, अशोक सिंह, अमित, दीपू व कन्हैया आदि ने बताया कि तालाब का पानी खराब व जलकुंभी हो जाने के कारण दुर्गंध उठ रही है। इसमें कई बार जानवर गिर चुके हैं, जो गंदगी व जलकुंभी में फंसने के कारण बाहर नहीं निकाल पाते हैं। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराकर पानी भराए जाने की मांग की है। एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार ने बताया कि तालाबों का सर्वे चल रहा है, जल्द ही नापतौल करके सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed