{"_id":"693db51a60d77da1c101a259","slug":"porter-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-auraiya-news-c-211-1-aur1008-136064-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आकर पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मालगाड़ी की चपेट में आकर पल्लेदार की मौत
Sun, 14 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-42-सीएचसी में मृतक की जेब में मिली पर्ची से नंबर मिलाते पुलिस कर्मी। संवाद
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन से इटावा की तरफ जाने वाले डीएफसी ट्रैक पर शनिवार शाम साढ़े बजे के करीब एक मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ऐसे में उसकी कटकर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीएचसी भिजवाया। तलाशी में मृतक की जेब से एक पर्ची में फोन नंबर निकला। उससे उसकी पहचान हो सकी।
प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नरायण त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण की पहचान कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव निवासी लालजी के रूप में हुई गई। उसकी उम्र करीब 52 साल थी और वह पल्लेदारी करता था।
पुलिस ने शव को चिचौली स्थित मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डीएफसी ट्रैक के पास बनी बाउंड्रीवाॅल के नीचे खुले रास्ते से निकलने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया मृतक के जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान की गई है। परिजन को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।