फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pond water overflows, waterlogging in streets

Auraiya News: तालाब का पानी ओवरफ्लो, गलियों में जलभराव

Thu, 04 Sep 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pond water overflows, waterlogging in streets
अजीतमल। मोहल्ला राजीव नगर का हाल बेहाल है। जुलाई में हुई बरसात के बाद से तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर गया। डेढ़ माह बीत चुके हैं लेकिन जलभराव से लोगों को मुक्ति नहीं मिली है। आज भी गलियों और मुख्य सड़क पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जुलाई की बारिश के बाद हुए जल भराव से राजीव नगर से कालीमाता मंदिर वाली सड़क व वाल्मीकि वाली गली आज भी लबालब है। यहां के रहने वाले लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। आज भी लोगों के घर पानी में घिरे हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों व मजदूरों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। उक्त समस्या के निजात के लिए नगर पंचायत ने पंपसेट रखा गया है लेकिन यह तब चलता है जब बरसात में पानी क्षमता से अधिक भर जाता है।
विज्ञापन

समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। मोहल्लावासी राजू का कहना है कि यह बहुत पुरानी समस्या है। कई चेयरमेन आए और चले गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ध्रुव का कहना है कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बरसात के बाद लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। चित्रेश कुमार का कहना है कि कई बार नगर पंचायत व उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभासद प्रतिनिधि आजाद ने बताया कि समस्या के निदान के लिए ईओ व अध्यक्ष को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन मोहल्ले के लोग नरक में रहने को मजबूर हैं। चेयरमैन आशा चक ने बताया कि पंपिंग सेट से जल निकासी कराई जा रही है। एक नाला प्रस्तावित किया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed