{"_id":"68b9d0d26a66b70b4206d8b6","slug":"pond-water-overflows-waterlogging-in-streets-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131027-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी में मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी में मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार
Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सहार। मौसम में उलटफेर से बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं और दिन में तेज धूप से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। सीएचसी में रोजाना 300 से ऊपर मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, जुकाम और खांसी से ग्रसित हैं।
सहार सीएचसी में अभी तक 200 से 250 तक मरीज आ रहे थे। वहीं,गत 15 दिनों से मरीजों की संख्या में उछाल आ गया है। यह संख्या अब 300 पार पहुंच चुकी है। अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम तेजी से फैल रहा है। बताया कि आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। उन्होंने छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा और धूप से बचाने की सलाह दी है।
डाॅ. दीपक वर्मा व डाॅ. पुष्पेंद्र सागर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। कई लोग सुबह से ही अस्पताल पहुंचकर पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लग जाते हैं। भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्टाफ को सतर्क कर दिया है। (संवाद)