फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   politlcal

महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्म दिवस

Thu, 16 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
politlcal
फोटो 15 एयूआरपी 14- पूर्व सांसद डिंपल का जन्म दिन मनाते पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का - फोटो : AURAIYA
औरैया/बिधूना। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्म दिन बुधवार को सपाइयों ने महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया। सपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लंबी उम्र की कामना की। उधर, बिधूना में डाक बगला में 51 किलो का केक काटकर जन्म दिन मनाया गया।
विज्ञापन

औरैया सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया ने डिंपल यादव की दीर्घायु की कामना की। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अभी से आगामी चुनावों को मद्देनजर जुट जाएं। पार्टी की नीतियां को जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहम्मद इरशाद व ब्लॉक प्रमुख एरवाकटरा सुमन दिवाकर के अलावा धर्मेंद्र यादव, अमित यादव, ओम प्रकाश ओझा, अमित यादव व सुखबीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बिधूना डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रवि राजपूत व आछेलाल पाल की अध्यक्षता में 51 किलो का केक काटकर धूमधाम से जन्म दिन मनाया गया। साथ ही आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार के अलावा लाले सिद्दीकी, धप्पी यादव, लकी यादव, सुरेंद्र यादव, लालजी गुप्ता, प्रमोद कुमार यादव, विपिन यादव, अरविंद यादव, शिव नारायण यादव, राजेश कठेरिया व नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed