फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सियासी रण में कांटे की रही टक्कर

Thu, 10 Mar 2022 07:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
political
फोटो-10एयूआरपी-10 कांट्रोल यूनिट मशीन पर नतीजे देखे कर्मचारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। विधानसभा चुनाव 2022 के इस सियासी रण में भाजपा, सपा व बसपा के बीच काटें की टक्कर रही। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी काफी पीछे रही। औरैया, बिधूना व दिबियापुर तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा-सपा का ही बोल बाला रहा। औरैया व दिबियापुर में कमल खिलता दिखा तो पीछे-पीछे साइकिल चली। वही, बिधूना सीट पर सपा की साइकिल तेज गति से चली, तो कमल को खिलने में मुश्किलें आई। तीनों सीटों पर हाथी भी अपनी चाल चला, लेकिन तीसरे नंबर से आगे नहीं आ सका। जिले की तीनों सीटों पर जबदस्त मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस व आप पार्टी मुकाबले में काफी दूर नजर आई।
विज्ञापन

जैसे-जैसे राउंड खुलते गए, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ती गई। सुबह से ही सभी प्रत्याशी व उनके एजेंट नवीन मंडी परिसर में मौजूद रहे। पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक सभी प्रत्याशियों की टकटकी सिर्फ और सिर्फ राउंड के खुलने पर ही लगी रही। किसी राउंड में कोई प्रत्याशी कई मतों से आगे रहा तो कोई प्रत्याशी उनका पीछा कर दूसरे या तीसरे राउंड में आगे हो गया। स्थिति तब साफ हुई जब 15 राउंड हो गए। 15 राउंड के बाद से कुछ प्रत्याशियों ने अपनी जीत की ही आस छोड़ दी। चुप-चाप मंडी से खिसक कर घर चले गए।
विज्ञापन

मंडी परिसर में गुरुवार सुबह से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। सुबह के समय अधिकारियों ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं देखी। सुबह के समय तो सभी अधिकारी सभी राजनीतिक दलों के लोगों व प्रत्याशियों से तहजीब से पेश आए। लेकिन दोपहर तक भाजपा की सरकार बनते देख अधिकारियों के भी सुर बदल गए। भाजपा के पक्ष में बात करते दिखे व कुछ को बधाई तक दे डाली। यह जानकारी होने पर अन्य दलों के लोगों व प्रत्याशी ने अधिकारियों पर मंडी परिसर में सही से पेश न आने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में सुबह से ही सभी दल के प्रत्याशी पहुंच गए थे। दोपहर में प्रत्याशियों को भूख लगी तो उनके समर्थक व एजेंट खाना लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस व अधिकारियों ने अंदर खाना नहीं ले जाने दिया। अंदर प्रत्याशी भूखे न रह सके, इस लिए समर्थक व एजेंट खाना ले जाने के लिए काफी जद्दोजहद करते रहे। मगर, वह खाना अंदर नहीं ले जा सके। भूख से प्रत्याशियों परेशान समर्थक व एजेंट परेशान दिखे। हालांकि कुछ देर बाद किसी तरह प्रत्याशियों के लिए खाने का इंतजाम किया गया, तब उनकी भूख मिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed