{"_id":"615601998ebc3e2be51cb6f3","slug":"political-auraiya-news-knp655499523","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा व्यापार सभा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा व्यापार सभा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सपा व्यापार सभा ने कानपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मनीष हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस निरंकुश हो चुकी है। कानपुर के बर्रा निवासी कारोबारी मनीष को गोरखपुर पुलिस ने इस कदर पीटा कि उनकी मृत्यु हो गई। घटना से प्रदेश के व्यापारियों में रोष है।
हत्याकांड के विरोध में एक अक्तूबर को औरैया और दो अक्तूबर को दिबियापुर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। नादान वर्मा, ज्ञान चंद गुप्ता, शोभित यादव, कपिल यादव, शुभम, सौरभ, गोविंद पोरवाल, राहुल गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।