{"_id":"60ec7b868ebc3e3358725d4c","slug":"political-auraiya-news-knp6398185159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकालकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकालकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं युवा कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
महिला जिलाध्यक्ष रेशमा बेगम के नेतृत्व में पैदल निकले कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के कारण सभी वस्तुएं महंगी हो गईं हैं। घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। पैदल मार्च सेहुद गेट से गेल बिहार, मंगलपुर रजबहा, दुर्गा मंदिर तिराहे से होकर फफूंद चौराहा पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान गौरा देवी, पूनम राजपूत समुद्री देवी, साधना देवी, विमलेश देवी, श्रीदेवी, गुड्डी देवी, मीना देवी, रामस्वरूप, इसलाम अली, बनवारी लाल, अशोक राजपूत सुरेश राजपूत, प्रेम राजपूत, शिव नारायण, इमाम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं शहर के कचहरी रोड स्थित राजीव गांधी विद्यालय से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव व जिलाध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगाते चले। डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। जुलूस तहसील पहुंचकर समाप्त हो गया।
इस दौरान युकां प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांगदेव चौहान, मनमोहन सिंह सेंगर, कमलेश दीक्षित, शिवशंकर लाल दुबे, महेंद्र प्रताप यादव, आशुतोष दुबे, वरुण तिवारी, अन्नू अवस्थी, रमेश चंद्र कश्यप, दीपक चौहान आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।