फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें कांग्रेसी

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
political
अजीतमल (औरैया)। कस्बा क्षेत्र के बाबरपुर नगर स्थित कार्यालय में कांग्रेस के फ्रंटल मंडल प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनता के बीच रहने और पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श किया। साथ ही जनता की समस्याओं को निराकरण करने को कहा गया।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस के फ्रंटल मंडल प्रभारी विपुल गुप्ता ने कस्बा बाबरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए फ्रंटल मंडल प्रभारी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है। तबसे देश के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की खराब हालत को सुधारने की रणनीति सिर्फ कांग्रेसी में है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर के कामयाबी हासिल करनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि धर्म के नाम पर देश को लूटने का कार्य सरकार कर रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की रक्षा करने वाली एकमात्र पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जनता के बीच रहे बराबर रहे एवं उनकी समस्याओं को सुने और निराकरण कराएं। कार्यक्रम के शुरुआत में जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से आशुतोष दुबे, शाहनूर, वरुण तिवारी, शैलेन्द्र प्रजापति, रजनीश आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed