{"_id":"5e13852e8ebc3e87d171e1f5","slug":"political-auraiya-news-knp536785789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। सपा के जिलाध्यक्ष राजवीर यादव का सोमवार को कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में कश्यप व निषाद समाज के नेता चंद्रशेखर ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने सपा की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही भाजपा सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।
सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा है कि सपा सरकार ने अपने शासनकाल में युवाओं को वरीयता दी। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर आगे बढ़ाने का काम किया। वर्तमान सरकार ने किसानों को गुमराह करने का काम किया है। अन्ना मवेशी किसानों का फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। भयवश किसान रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली कर रहा है।
सरकार किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कश्यप व निषाद समाज के नेता चंद्रशेखर ने कहा कि सपा ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया है। इस दौरान राजनारायण, कुंवर सिंह, किशन पाल, राम कुमार व भूरा बाथम आदि मौजूद रहे।