फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police went to three bike thieves cacth

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर

Mon, 04 May 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 04 May 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police went to three bike thieves cacth

दिबियापुर पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर बाइक चोरों

विज्ञापन
को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया है।

कैंप कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि सोमवार को दिबियापुर थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह फोर्स के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोर इलाके में घूम रहे हैं। उन्होंने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष ने सहायल रोड पर ग्राम उमरी के सामने तीन शातिर चोराें को दो मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से तीन और बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम आदित्य कुमार पुत्र बलराम सिंह, सुधीर कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कंचौसी और सुरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह राजपूत बताया निवासी किशनपुर दिबियापुर बताया।

योगेंद्र उर्फ गिंदा पुत्र रमेश बाबू मौके से भागने में कामयाब रहा।
 एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि योगेंद्र उर्फ गिंदा गैंग का लीडर है। वह बाहर से बाइकें चुराता है। इसके बाद उक्त चोर बाइकों को आसपास के इलाकों में बेंचते हैं।

पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि गैंग का लीडर योगेंद्र उर्फ गिंदा बाइकें चुराकर दिबियापुर लाता था। यहां से आदित्य, सुधीर और सुरेंद्र कुमार नंबर प्लेट बदलकर बाइक आसपास के क्षेत्र में बेंच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed