फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police took stock of the disputed land

एसपी ने विवादित भूमि का लिया जायजा

Mon, 23 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police took stock of the disputed land

भगवतीगंज में कलक्टरी रोड पर पनचक्की के सामने पड़ी नगर पंचायत की विवादित भूमि का निरीक्षण एसपी मनोज तिवारी ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और कहा कि जब तक यहां नगर पंचायत दुकानों का निर्माण नहीं करा पाती, तब तक जगह को साफ एवं सुरक्षित रखने के लिए अस्थाई टैंपो स्टैंड बना लिया जाए। नगर पंचायत की इस भूमि पर कुछ लोग अपना स्वामित्व जता रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष पति सुखलाल गुप्ता ने एसपी मनोज तिवारी को बताया कि गाटा संख्या 2337 में नगर पंचायत की 20 डेसीमल जमीन खाली है। इस पर कुछ लोग कब्जे की जुगत लगाए हैं।

नगर पंचायत ने इस जमीन पर दुकान बनाने के लिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया है। निर्माण में आ रही बाधाओं के बारे में डीएम माला श्रीवास्तव को भी अवगत कराया। जिला प्रशासन ने जांच भी कराई। लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार से इस भूखंड को नगर पंचायत की भूमि बताकर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी।

नगर पंचायत ने भूखंड पर खड़े पेड़ों को कटवाने को जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि जब तक नगर पंचायत दुकानों का निर्माण नहीं कराती। तब तक साफ सफाई कर इस भूमि का प्रयोग अस्थाई टैंपो स्टैंड के लिए कर लिया जाए। उन्होंने थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed