{"_id":"62d454a623b4ac03a61902b8","slug":"police-team-arrested-a-soldier-accused-of-raping-arunachal-pradesh-auraiya-news-knp708079252","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूणाचल प्रदेश से दुष्कर्म के आरोपी फौजी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरूणाचल प्रदेश से दुष्कर्म के आरोपी फौजी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के आरोपी फौजी को पुलिस ने अरुणांचल में गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे जल्द ही लेकर लौटेगी। कार्रवाई से पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने 11 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया था कि वह दिव्यांग है। चार साल पहले वह अपनी सहेली की शादी में गई थी। जहां उसकी मुलाकात इटावा जिले के गांव धर्मपुर थाना लवेदी निवासी विनोद कुमार सिंह से हुई थी।
दोनों के बीच बातचीत के बाद मित्रता हो गई थी। जिसके बाद विनोद उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। वर्ष 2019 में विनोद उसे घुमाने के लिये केला देवी व अमृतसर ले गया।
विज्ञापन
फरवरी 2020 में विनोद कुमार की सेना में नौकरी लग गई। ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती अरुणांचल में मिली। जुलाई 2020 में पहली छुट्टी पर वह युवती के घर आया और चार दिन रुका, जहां पिता ने उससे शादी करने के लिये बोला। जिस पर विनोद ने माता - पिता की ओर से शादी करने से मना कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि इस प्रकरण में उसने 2020 में अजीतमल कोतवाली में आरोपी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई।
इस मामले में पीड़िता ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आईजी कार्यालय के बाहर धरना देने व आत्मदाह करने की चेतावनी भरा वीडियो वायरल किया था। इस पर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू का आदेश लेने के बाद अगले ही दिन मंगलवार को पुलिस टीम अरुणाचल के लिए रवाना हो गई थी।
इस संबंध में एसपी चारू निगम ने बताया कि पुलिस टीम ने अरुणांचल पहुंचकर आरोपी फौजी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम अभी कोर्ट से रिमांड लेने के लिए अभी वही रुकी है। जल्द ही उसे जिले में लाया जाएगा।