{"_id":"6285387b9796517fc5367a31","slug":"police-sucide-shadi-auraiya-news-knp697540912","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के सातवें दिन नवविवाहिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के सातवें दिन नवविवाहिता ने लगाई फांसी
विज्ञापन
फोटो-18एयूआरपी-53- मृतका अनुष्का की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के पिपरौली शिव में नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पिपरौली शिव निवासी गोविंद सिंह के पुत्र राहुल की 11 मई को ग्राम इंधुआ थाना इकदिल जिला इटावा निवासी अनुष्का (22)के साथ शादी हुई थी। बुधवार की सुबह ससुर गोविंद सिंह ईट भट्टे पर काम करने के लिए चला गया।
वहीं पति राहुल सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए गया। जब पति वापस लौटकर आया तो कमरे में अनुष्का का शव बीम में लगे कुंडे पर दुपट्टे के सहारे लटकता देख सन्न रह गया। ससुर गोविंद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतका के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ी बहन इसी गांव में रहती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मृतका के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई भी आरोप नहीं लगाया गया।
थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।