{"_id":"5ef0eb778ebc3e42bf77f929","slug":"police-ran-on-the-information-of-kidnapping-the-case-turned-out-to-be-an-affair-auraiya-news-knp567008479","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस को मामला टप्पेबाजी का मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस को मामला टप्पेबाजी का मिला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बोलेरो सवार लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आनन फानन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
तभी कार सवार लोग युवक को लेकर अजीतमल की तरफ चले गए। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने युवक को छुड़ा लिया। अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि अपहरण की खबर गलत है।
मामला लेनदेन का सामने आया है। उधर सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व इटावा जिले के मोहल्ला फ्रेंड्स कालोनी में युवक ने फोन से टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था। इसमें पीड़ितों ने इटावा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीड़ित टप्पेबाज से लगातार संपर्क कर उसकी धरपकड़ करने का प्रयास कर रहे थे। जिसमें सोमवार को टप्पेबाज को औरैया गल्ला मंडी के पास से पकड़ लिया।