{"_id":"61f5818ada0fcc5ba71e1f77","slug":"police-kotwali-vasooli-auraiya-news-knp677816797","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन
फोटो29एयूआरपी 43- घटना के बाद कोतवाली का घेराव किए आक्रोशित लोग व मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सं
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रंगदारी वसूलने निकलने एक ही गिरोह के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों के साथ मारपीट की और वाहन भी क्षतिग्रस्त किए। घटनाओं के विरोध में पीड़ितों ने भीड़ के साथ कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के रुदौली निवासी अनुराग दीक्षित ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने घर से गल्ला मंडी जा रहा था। दिबियापुर रोड पर स्थित एलजी गार्डन गेस्ट के पास 20-25 लोग हाथों में हॉकी, सरिया, तमंचा लिए दिखे। उक्त लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर उसने बाइक दौड़ा दी। इस पर चार-पांच हमलावरों ने उसे मारपीट कर बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। अनुराग के मुताबिक उसने पिछले दो माह से उक्त लोगों को रंगदारी देनी बंद कर दी थी।
जिस उन्होंने मारपीट की। वहीं सत्तेश्वर निवासी अजय दुबे ने बताया कि वह जालौन चौराहे पर था, जहां पर दबंगों ने रंगदारी की मांग की मना करने मारपीट कर फायरिंग की। अजय के मुताबिक इससे पहले दबंगों ने उसके भाई अमित को भी रंगदारी के लिए पीटा। इसी तरह गेस्ट हाउस संचालक अर्जुन दीक्षित ने बताया कि शनिवार की शाम
विज्ञापन
काफी संख्या में रंगदारी के लिए लोग गेस्ट हाउस आ पहुंचे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी ने तीनों घटनाएं किसी एक ही गिरोह की लग रही है। पीड़ितों से तहरीर ली जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।