फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,cyber,jagrukta

साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
police,cyber,jagrukta
फोटो-06एयूआरपी-22- गोष्ठी में साइबर अपराध पर जानकारी देते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय में साइबर जागरुकता दिवस के अवसर पर सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ सदर सुरेंद्र सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। किसी अंजान से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें और अपने मोबाइल का पासवर्ड, बैंक खाता नंबर आदि भी सुरक्षित रखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि एक तिहाई अपराध साइबर से जुड़े होते हैं। इसकी रोकथाम के लिए छात्र-छात्राओं व समाज के लोगों में जागरुकता लाना आवश्यक है। उन्होंने साइबर क्राइम को रोकने के लिए कठिन पासवर्ड एवं सतर्कता के साथ प्रयोग किए जाने पर जोर दिया। साइबर कैंप प्रभारी सुबोध यादव व महिला थाना अध्यक्ष प्रीति सेंगर ने भी साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने की। इस मौके पर उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग साइबर अपराधों का शिकार हो रहे हैं। लिहाजा सबकी जिम्मेदारी है कि इसकी रोकथाम के लिए जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार वर्मा ने ने कहा कि जन जागरूकता से ही इस अपराध को रोका जा सकता है। पुलिस अधिकारियों द्वारा जो सुझाव व बातें बताई गई हैं उनका छात्र अमल करते हुए कार्य करें। कार्यक्रम में डॉ. अलकेश गुप्ता,डाक्टर अधीर कुमार गुप्ता, डॉक्टर अरविंद सिंह, डॉ राधा कुशवाह, आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति वाघवानी ने किया तथा एनसीसी अधिकारी अंशुल दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed