फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police caught two gangsters and sent them to jail

Auraiya News: पुलिस ने दो गैंगस्टर पकड़े, भेजा जेल

Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police caught two gangsters and sent them to jail
दिबियापुर। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल व दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों पर विभिन्न थानाें में रिपोर्ट दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों श्यामबाबू दोहरे व सर्वेश दोहरे को कोर्ट में पेश कर वहां से इटावा जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी 23 अगस्त की रात फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी गांव सरायपुख्ता के पास दो संदिग्ध लोगों के खड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सबमर्सिबल का स्टार्टर बरामद हुआ। जिसे अरुण कुमार सिंह के खेत से पार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सहायल थाना के गांव फकीरे पुरवा निवासी श्यामबाबू दोहरे, सर्वेश दोहरे बताया। दोनों सहायल थाने के हिस्ट्रीशीटर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर दीना पुरवा मार्ग से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किया। श्यामबाबू के खिलाफ वर्ष 2021 में दिबियापुर व 2024 में अजीतमल में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। उसके खिलाफ कुल 11 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

वहीं आरोपी सर्वेश उर्फ छोटे के खिलाफ वर्ष 2018 में सहायल व 2021 में दिबियापुर थाने में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed