फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police caught 70 cases of illegal alcohol

पुलिस ने पकड़ी 70 पेटी अवैध शराब

Tue, 14 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police caught 70 cases of illegal alcohol

हरियाणा से चोरी छिपे लाई जा रही 70 पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
एरवाकटरा पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रविवार की देर रात थानाध्यक्ष विनोद यादव और एसआई रामनिवास रात में गश्त पर थे। रात आठ बजे बंबा पटरी रंपुरा की ओर से एक स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो स्कार्पियो में सवार तीन लोग कूदकर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर पटना मोड़ पर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में हरियाणा ब्रांड की 70 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी चला रहे रवि कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी चौबिया जिला इटावा को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष विनोद यादव के मुताबिक पकड़े गए रवि ने बताया कि उसके साथ धर्मेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी भूटा, थाना चौबिया जिला इटावा, अनार सिंह पुत्र लायक सिंह निवासी ग्राम भेंदपुर थाना ऐरवाकटरा निवासी औरैया और रामनरेश पुत्र रामकिशन निवासी चौबिया जिला इटावा थे।

तीनों मौके का फायदा उठाकर चलती गाड़ी से कूदकर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की धर पकड़ को छापे मारे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed