{"_id":"604edbef9244ab6c6b76e50f","slug":"police-beat-up-mca-student-and-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: पुलिस ने एमसीए छात्र व उसकी मां को पीटा, घर में घुसकर अभद्रता का आरोप, ट्वीट कर मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पुलिस ने एमसीए छात्र व उसकी मां को पीटा, घर में घुसकर अभद्रता का आरोप, ट्वीट कर मांगा न्याय
Mon, 15 Mar 2021 09:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Mar 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में औरैया जिले के बिधूना में पुलिस ने घर में घुसकर एमसीए के छात्र और उसकी मां को पीट दिया। यही नहीं दोनों को थाने भी ले गई। बिना कारण मारपीट करने और पुलिस की इस अभद्रता पर छात्र ने ट्विटर पर एडीजी कानपुर जोन से शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के सूरजपुर निवासी एमसीए के छात्र अभिषेक सिंह ने बताया कि वह घर पर पढ़ाई कर रहा था। तभी उपनिरीक्षक अमर सिंह व पवन सिंह अपने साथ छह-सात लोगों को लेकर उसके घर आए और अभद्रता करने लगे।
इस दौरान धक्का-मुक्की कर थाने ले गए। जब मारपीट करने और अभद्रता का कारण पूछा तो जवाब नहीं दिया। पीड़ित छात्र ने शिकायत ट्विटर पर एडीजी जोन कानपुर को दर्ज कराई। दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी अपर्णा गौतम ने कोतवाली प्रभारी को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।