{"_id":"5ded3a2d8ebc3e1ba24de24d","slug":"police-auraiya-news-knp530952162","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसास रायफल के हवाले होगी सुरक्षा, थ्री नॉट थ्री को बॉय-बॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसास रायफल के हवाले होगी सुरक्षा, थ्री नॉट थ्री को बॉय-बॉय
विज्ञापन
औरैया। शासन की ओर से पुलिस महकमे से थ्री नॉट थ्री रायफल को हमेशा के लिए हटाए जाने के बाद इंसास रायफल उपलब्ध करा दी गईं हैं। औरैया जिले मेें भी आदेश आते ही एसपी के निर्देश पर सभी कोतवाली-थानों में मौजूद थ्री नॉट थ्री रायफलों को पुलिस लाइन में जमा करा दिया गया। साथ ही इंसास रायफल उपलब्ध करा दी गईं। इससे अब जिले की सुरक्षा व्यवस्था इंसास रायफल के हवाले कर दी गई है।
पुलिस महकमें में कई साल राज करने के बाद शासन के आदेश पर थ्री नॉट थ्री रायफल को हमेशा के लिए बॉय-बॉय कर दिया गया है। आदेश मिलते ही औरैया जिले में भी इसका पालन होता नजर आने लगा है। एसपी सुनीति की ओर से शासन से मिले आदेश के सापेक्ष सभी थाना-कोतवाली में मौजूद थ्री नॉट थ्री रायफल को पुलिस लाइन में जमा कराए जाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। साथ ही जिस थाना-कोतवाली से जितने असलहे जमा कराए गए हैं, उतनी ही इंसास रायफल भी जारी कर दी गई हैं। रविवार को पुलिस लाइन में जमा रायफलों की साफ-सफाई कराए जाने का दौर जारी था। जिससे उन्हें सुरक्षित जमा रखा जा सके।
शासन की ओर से पुलिस विभाग को इंसास रायफल दिए जाना एक बहुत ही अच्छा कदम बताया जा रहा है। इंसास रायफल की मारक क्षमता बहुत ही अच्छी है और एक बार में 30 फायर करने की क्षमता रखती है। ऐसे में यह रायफल पुलिस विभाग के लिए यह बहुत अच्छा असलाह साबित होगी।