{"_id":"63bc5ed1eb9e69510a2ef0fe","slug":"pole-broken-due-to-truck-collision-15-villages-lost-electricity-auraiya-news-knp737964332","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक की टक्कर से टूटा पोल, 15 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक की टक्कर से टूटा पोल, 15 गांव की बिजली गुल
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। किशनी से बिधूना की तरफ जा रहे एक ट्रक का ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के दिवहरा गांव में स्टेयरिंग फेल हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे करीब 15 गांवों की बिजली गुल हो गई।
दिवहरा गांव निवासी अवधेश यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को सर्दी अधिक होने के कारण वह लोग घर के बाहर अलाव जलाकर बैठे थे। तभी शाम को एक ट्रक किशनी की ओर से आया। गांव पहुंचने पर उसका स्टेयरिंग फेल हो गया।
कई वाहन सवारों को बचाते हुए, ट्रक अनियंत्रित होकर बलवीर यादव के मकान के सामने लगे 11 केवीए बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे बिजली का पोल टूट गया और दिवहरा, कुकरकाट, नगला मारबाड़ी, उमरैंन, तुर्कपुर यासीन, रंपुरा, बराह बांस समेत करीब 15 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
जब तक ग्रामीण पोल के पास पहुंचे, तब तक चालक मौका पाकर भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि जब हादसा हुआ, उस समय सप्लाई बंद थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने पोल टूटने की जानकारी बिजली विभाग को दी। ऐरवाकटरा विद्युत उपकेंद्र के जेई अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में टूटे पोल को बदलवाया जा रहा है।