फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plumber scorched after being hit by railway grid line

रेलवे ग्रिड लाइन की चपेट में आकर प्लंबर झुलसा

Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Plumber scorched after being hit by railway grid line
दिबियापुर । रेलवे ग्रिड की 132 केवी लाइन की चपेट में आकर एक मकान में काम कर रहा प्लंबर बुरी तरह से झुलस गया। युवक को तुरंत दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फफूंद दिबियापुर मुख्य सड़क के किनारे बने मकानों के पीछे से रेलवे ग्रिड की एचटी लाइन गुजरी है। जिन मकानों के ऊपर से लाइन गुजरी है। उन्होंने लाइन के नीचे सिर्फ एक मंजिल ही मकान बनाए हैं। गुरुवार को किशोर पुत्र सलोने निवासी उसरारी एक मकान में प्लंबरिंग का काम कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान वह उस हिस्से में चला गया, जहां से लाइन गुजरी है। अचानक बिजली के तारों की चपेट में आकर वह झुलस गया। लोगों ने डंडे मारकर अलग किया और दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे सैंफई रेफर कर दिया गया। किशोर के भाई ऋषि ने बताया कि सैंफई में किशोर की हालत अब पहले से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले वर्ष आठ मई को संजय नगर दिबियापुर में भी इसी प्रकार का हादसा हुआ था। संजय नगर स्थित स्थित एक घर में शादी के अवसर पर झालर लगाने गया टेेंट हाउस कर्मी घर से ऊपर से गुजरी रेलवे ग्रिड की एचटी लाइन की चपेट में आ गया था। इससे टेंट हाउस कर्मी दीपू (20) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी जमुहीं की मौके पर ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed