फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plots carved out without approved layouts now, bulldozers will roll over 32 colonies.

Auraiya News: बिना नक्शा काट काट दिए प्लॉट, अब 32 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर

Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Plots carved out without approved layouts now, bulldozers will roll over 32 colonies.
औरैया। जिला पंचायत ने जिले में बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग कर विकसित की जा रही 32 कॉलोनियों को चिह्नित किया है। इनमें कई मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस दिए जाने के बावजूद मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। अब जिला पंचायत ने इन प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की संस्तुति की है। रिपोर्ट में ज्यादातर कॉलोनियों के भाजपा नेताओं के संरक्षण में होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की रिपोर्ट में देवेंद्र यादव की जय बजरंग बली प्लॉटिंग सरोवर रोड, पूठा अजीतमल, अभय अग्निहोत्री की बालाजी प्रॉपर्टी प्लॉटिंग दिबियापुर रोड फफूंद, रवि यादव, अमित गुप्ता व योगेश यादव की श्री राधे प्लॉटिंग अटा, औरैया-फफूंद रोड और बमहौरी में आदित्य चतुर्वेदी की प्लॉटिंग शामिल है।
विज्ञापन

मुरादगंज-अयाना रोड पर सोनू गुप्ता, सौरभ कुमार, प्रेम कुमार, विकास कुशवाहा, जितेंद्र कुमार गुप्ता, सोनूराजावत और रमेश चंद्र विषनोई की प्लॉटिंग चिह्नित की गई है। सहार में राम बाबू गुप्ता व प्रवीण दुबे तथा मिहौली में गौतम शुक्ला (जीएस ग्रुप) की प्लॉटिंग रिपोर्ट में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना-अछल्दा मार्ग पर नीरज गुप्ता, कमलेश शाक्य, कृपाल सिंह, प्रशांत कुमार, मुकुट सिंह, विनीत सागर व ऋषि अग्निहोत्री की प्लॉटिंग शामिल है। हरचंदपुर, अछल्दा में गोपेश कुमार गुप्ता, राहुल राजपूत और पूनम गुप्ता तथा वैभा-भरथना रोड पर आकाश यादव की प्लॉटिंग भी चिह्नित की गई है। अपर जिला पंचायत अधिकारी सुभाष भारतीय ने बताया कि बिना स्वीकृत मानचित्र कॉलोनी विकसित होने से लोगों को अधोमानक कॉलोनी मिलने के साथ सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट में संबंधित प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

भाजपा नेताओं पर संरक्षण देने का आरोप
रिपोर्ट में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की ओर से प्लॉटिंग किए जाने और कुछ लोगों पर ऐसी प्लॉटिंग को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं। सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का दबाव होने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed