फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Please search for the missing minor son

Auraiya News: लापता नाबालिग बेटे की तलाश करा दीजिए

Sun, 19 Apr 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Please search for the missing minor son
फोटो-21- शिकायतें सुुनते डीएम व एसपी।संवाद
बिधूना। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान गांव भिखरा की नेमा देवी ने गुहार लगाई कि उनका 17 साल का बेटा शुक्रवार दोपहर को कोचिंग पढ़ने गया था। इसके बाद से वह लापता है। इसके अलावा 187 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर जांच करें। चेतावनी दी कि यदि कोई मामला बार-बार समाधान दिवस में लंबित पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भदौरा निवासी राजकुमारी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 2023 में हो गई थी। उन्होंने कृषक दुर्घटना सहायता न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

गांव भंडरिया की गीता देवी ने मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन हटाने की मांग की। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर एसडीएम गरिमा सोनकिया, न्यायिक एसडीएम अरसला नाज, तहसीलदार प्रतिभा पाल व सीएमओ सुरेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
निजी स्कूल महंगे दामों पर बिकवा रहे किताबें

अजीतमल। शनिवार को तहसील के मीटिंग हाॅल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ संत कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर एडवोकेट शिवेंद्र कुमार ने शिकायत की है कि प्राइवेट स्कूल निजी दुकानों पर अपनी किताबें महंगे रेट पर बिकवा रहे हैं।

इसके अलावा शास्त्रीनगर की अंगूरी देवी ने शिकायती पत्र देकर अपने पति पर उसकी सगी बहन के साथ रहने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान आईं 60 शिकायतों में मौके से तीन का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)

फोटो-21- शिकायतें सुुनते डीएम व एसपी।संवाद

फोटो-21- शिकायतें सुुनते डीएम व एसपी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed