फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Players from Bela triumphed in the district-level yoga competition.

Auraiya News: जनपदीय योग प्रतियोगिता में बेला के खिलाड़ियों ने बाजी मारी

Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Players from Bela triumphed in the district-level yoga competition.
बेला। लहरापुर स्थित सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज में हुई जनपदीय योग प्रतियोगिता में कुंवर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की कलात्मक एवं लयात्मक योग प्रतियोगिता में कक्षा 11 के छात्र प्रवीण और रोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग की कलात्मक योग प्रतियोगिता में करण एवं ओमजी अव्वल रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह यादव व पीटीआई डॉक्टर मुशीर अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed