{"_id":"62b35e5d5d4da6674b045005","slug":"pipeline-leakage-since-one-month-thousands-of-liters-of-water-flowing-daily-auraiya-news-knp7037627112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पाइप लाइन लीकेज, रोज बह रहा हजारो लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पाइप लाइन लीकेज, रोज बह रहा हजारो लीटर पानी
विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी-02-ककोर के पास लीकेज लाइन से बहता पानी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ककोर। जिला मुख्यालय के पास स्थित ककोर गांव में पाइप लाइन में एक माह से लीकेज है। हर दिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। सड़क पर पानी भरने से राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। ग्राम प्रधान ने जल निगम के अधिकारियों को लीकेज की जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया।
उसरारी गांव में बनी पानी की टंकी से उसरारी समेत ककोर में पेयजल आपूर्ति की जाती है। करीब एक माह से ककोर मुख्यालय के पास स्थित डिग्री कॉलेज के पास पाइप लाइन में लीकेज है। आपूर्ति शुरू होते ही पानी सड़क पर बहने लगता है। ग्राम प्रधान सुमित पाल ने जल निगम के प्लांबर और अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अभी तक लीकेज ठीक नहीं हो सका है।
इससे घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि उसरारी और सेहुद गांव के जल निगम के प्लांबर से कई बार संपर्क कर ठीक कराने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
जल निगम के जेई संजीव कटियार ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण होने के बाद इसके रखरखाव और पाइप लाइन में लीकेज सही कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। जानकारी हुई है। ग्राम प्रधान और सचिव से संपर्क कर समस्या दूर कराई जाएगी।