{"_id":"614a1e418ebc3ea80a3d4221","slug":"pipeline-cut-water-supply-effected-auraiya-news-knp65360508","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइप लाइन बिछाने में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, हाहाकार मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पाइप लाइन बिछाने में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, हाहाकार मचा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का स्थल
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। घर-घर पीएनजी आपूर्ति के लिए लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मंगलवार को पूरे दिन घरों में पानी नहीं पहुंचा।
दिबियापुर नगर में एक कंपनी घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति के लिए लाइन बिछा रही है। मंगलवार तड़के दिबियापुर के शास्त्रीनगर वार्ड में मशीन से अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान पेयजल आपूर्ति की लाइन कट गई। सुबह घरों में पानी नहीं पहुंचा तो नगर पंचायत के कर्मियों ने पड़ताल शुरू की।
रेलवे लाइन के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पानी भर गया। इस पर आनन फानन टंकी से आपूर्ति बंद कराई गई। कर्मियों के अनुसार पेयजलापूर्ति की अंडरग्राउंड पाइप लाइन नगर की 12 इंची मुख्य पाइप लाइन है। इसे ठीक करने में कई दिन लगेंगे। मुख्य पाइप लाइन होने के कारण नगर के सभी हिस्सों में पेयजलापूर्ति बंद रहेगी। लोगों ने जल्द पेयजलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
टोरेंटों कंपनी मनमाने तरीके से काम कर रही है। प्लंबर से पेयजलापूर्ति की अंडरग्राउंड पाइप लाइन के बारे में बिना जानकारी किए ही गैस पाइप लाइन डाल देते हैं। इससे अक्सर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। पाइप लाइन डालने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। जल्द ही जलापूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। - अरविंद पोरवाल, चेयरमैन नगर पंचायत दिबियापुर
- नगर पंचायत से गैस पाइप लाइन डाले जाने की अनुमति है। नगर पंचायत से पाइप लाइन ठीक कराने की बात हो गई है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त होगी और आपूर्ति शुरू होगी। ठेकेदार शोभित विश्नोई मौके पर काम करा रहे हैं।- फतेह सिंह, एजीएम प्रोजेक्ट कानपुर, टोरेंट गैस