{"_id":"68ae00f3511cc762430fdcc4","slug":"phc-is-leaking-due-to-rain-patients-and-staff-are-troubled-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130622-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश से टपक रही पीएचसी, मरीज व स्टाफ परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश से टपक रही पीएचसी, मरीज व स्टाफ परेशान
Wed, 27 Aug 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26 एयूआरपी 01 अस्पताल में टपकता पानी। संवाद
फफूंद। बारिश के चलते कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के जर्जर भवन की छत टपक रही है। इससे यहां पर मरीजों और स्टाफ के बैठने की जगह नहीं बची है। वहीं, पानी गिरने से स्टोर रूम में रखीं दवाइयां भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
कस्बे में ककोर रोड पर पक्के तालाब के पास करीब दो दशक पहले फफूंद स्वास्थ्य केंद्र बनाया था। रखरखाव के अभाव में अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। बिल्डिंग के लिंटर का प्लास्टर खस्ताहाल है। बारिश के चलते बिल्डिंग की छत से पानी टपक रहा है।
इस कारण चिकित्सक कक्ष, ड्रेसिंग रूम, दवा वितरण कक्ष में पानी भर गया। अस्पताल खोलने पहुंचे स्टाफ ने किसी तरह वहां भरा पानी निकाला। सभी कमरों में बराबर पानी टपकने से डॉक्टर और स्टाफ ने छोटे से बरामदे में बैठकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि छत की मरम्मत कराई जा रही है। पुराना प्लास्टर हटाकर नया प्लास्टर किया जाना था, लेकिन बारिश होने से काम पूरा नहीं हो पाया, इसलिए पानी टपकने लगा है। काम जल्द कराया जाएगा।