फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   people worried due to water logging

पूरे दिन उमश ने किया बेहाल, देरशाम बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई मुश्किलें

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
people worried due to water logging
औरैया। रविवार देर शाम जिले में कई जगह बारिश हुई। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली लेकिन जलभराव ने मुश्किलें खड़ी कर दीं। गलियों, घरों और दुकानों में पानी भरने से लोग परेशान रहे। पालिका के नाला सफाई के दावे धरे नजर आए। वहीं जिम्मेदार कर्मियों की कमी का पुराना बहाना बनाते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लगभग 6.1 एमएम बारिश होने का अनुमान हैं। बारिश से फफूंद, एरवाकटरा, बिधूना और दिबियापुर में जलभराव हो गया। इसके कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था की पोल खुली
ऐरवाकटरा (औरैया)। रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे बारिश शुरू होने पर आधे घंटे में नगर पंचायत प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। बारिश के कारण कसबे के सभी नाले उफनाने लगे। गंदा पानी घरों में घुसने से लोग खासे परेशान हुए। एरवाकुइली में सब्जी मंडी के पास बना नाला आवेरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भर गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियां बनीं तालाब, घरों से निकलना दूभर
दिबियापुर (औरैया)। रविवार सुबह हल्की व शाम को तेज बरसात के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। कैलाश बाग, गुंजन रोड पर गलियां लबालब हो गईं। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने कहा कि औरैया रोड पर सिंचाईं विभाग के नाले की सफाई न होने के कारण ककराही बाजार क्षेत्र का पानी नहीं निकल पा रहा है। वैदिक महाविद्यालय के पास बने सिंचाईं विभाग के नाले के क्षतिग्रस्त होने से भी समस्या है। बेला रोड पर पीडब्ल्यूडी की एनओसी न मिलने के कारण नाला निर्माण नहीं हो पा रहा है। पंप चलवाकर प्रतिदिन पानी निकलवाया जा रहा है। शास्त्रीनगर में जलनिकासी के लिए लाखों रुपये से बन रहे चैंबर का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके कारण लोग जलभराव से परेशान हैं। ईओ के अनुसार नगर पंचायत की जमीन पर बन रहे चैंबर के निर्माण पर रोक के लिए कुछ लोग न्यायालय चले गए थे। न्यायालय से स्टे होने के कारण काम बंद है। राजस्व विभाग की सभी रिपोर्ट चैंबर निर्माण के पक्ष में हैं। कोर्ट से आदेश मिलने पर चैंबर का निर्माण कराया जाएगा। (संवाद)
दुकानों में भरा गंदा पानी
बिधूना (औरैया)। बारिश के कारण कसबे के मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। श्रीशचंद्र तिवारी, परशुराम पाल, छवि वर्मा, भद्रदेव आर्य, उमेश गुप्ता, राजू बाथम आदि दुकानदारों ने बताया कि कई बार प्रधान चंद्रशेखर गुप्ता से नालियों की सफाई के लिए कहा गया, लेकिन सफाई नहीं कराई गई। बरसात होने पर पानी दुकानों में भर जाता है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। प्रधान चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि मांग के बावजूद सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं की गई है। (संवाद)

पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त
बेला (औरैया)। कस्बा याकूबपुर में तेज आंधी और बारिश में तीन घरों पर पेड़ गिर गए। इसमें घर व कार क्षतिग्रस्त हो गई।
कस्बे में सहकारी समिति के पास रामसनेही, रामप्रकाश सत्यार्थी व शिवनारायण के मकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। रामप्रकाश सत्यार्थी के मकान का छज्जा टूटकर कार पर गिर गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पास ही रामसनेही के मकान का भी छज्जा टूट गया। शिवनारायण के मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधान सचिन स्वर्णकार ने पेड़ गिरने से हुए नुकसान की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed