फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People upset due to power cut

बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Mon, 18 Jul 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut
औरैया। शनिवार रात हुई तेज बारिश और रविवार सुबह निकली धूप से उमस बढ़ गयी। ऐसी उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात की तरह ही रविवार को भी सुबह आठ बजे के बाद एक घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली आने का पता नहीं होता है। अधिकारियों ने बताया कि लोड अधिक होने से लोकल फाल्ट बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जून माह में औरैया सदर बिजली उपकेंद्र का लोड ज्यादा होने के कारण आगरा से एक मैकेनिक विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीनों की क्ष्मता बढ़ाने आया था। जिसके बाद भी आज तक सदर उपकेंद्र के बिजली अधिकारी लोड क्षमता की शिकायत का निस्तारण नहीं कर पाए हैं। विभागीय लोगों की मानें तो लोकल फाल्ट, कहीं फेज जल जाने के कारण शटडाउन लिया जाता है, औरैया सदर में 70 प्रतिशत बिजली पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें 200 एंपियर चार नंबर फीडर, 200 एंपियर दो नंबर फीडर, 150 एंपियर एक नंबर फीडर, 160 एंपियर तीन नंबर फीडर, टेलीफोन फीडर पर 30 एंपियर पूर्ति की जा रही है। बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब होकर रह जाती है।
उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनाए गए शेड्यूल के अनुसार भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बिन शेड्यूल कटौती होने से लोगों के व्यवसाय के ठप हो जाते हैं। जिसका व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है।
चार नंबर फीडर पर लोड ज्यादा होने के कारण शटडाउन लेना पड़ता है। बांकि किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, शत प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है।- महेंद्र प्रताप, एसडीओ, औरैया विद्युत उपकेंद्र

लोकल फॉल्ट, लाइन शार्ट होना, पेड़ काटन के कार्य के चलते शटडाउन लेना पड़ता है। इसके अलावा सभी फीडर पर लोड अपने पीक पर है। सुभाष यादव, जेई, औरैया विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed