फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   people protest due to electricity cut

अघोषित बिजली कटौती से परेशान किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
people protest due to electricity cut
कंचौसी (औरैया)। अघोषित बिजली कटौती से मंगलवार को कस्बे के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सप्ताह भर से असेनी, झींझक व कंचौसी फीडर से अघोषित कटौती जारी है। इससे कंचौसी कस्बे में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रात में बिजली गुल होने से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। सुबह के समय बिजली गायब होने से पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज न हो पाने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो रही है। व्यापार धंधे पर भी बिजली कटौती की मार पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिजली के आनेजाने का कोई समय तय नहीं है। इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को सड़कों पर प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि कटौती जल्द बंद न हुई तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सागर शर्मा, सतीश शर्मा, नसीम खान, अंकुर यादव, सीवी गुप्ता, राजू बाथम व बड़े शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, इस संबंध में एसडीओ दिबियापुर अनुराग पांडेय ने बताया पनकी पावर हाउस से सप्लाई कम मिल रही है। इसलिए कटौती की जा रही है। कुछ दिनों में सप्लाई नियमित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बामुश्किल आठ से दस घंटे ही मिल रही बिजली
फफूंद (औरैया)। कस्बे में बिजली व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। अघोषित कटौती से लोगों को बामुश्किल आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों ने डीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
फफूंद कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र को केशमपुर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। कस्बे को अभी तक 15 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही थी, जिससे लोगों को राहत थी। रविवार से कस्बे की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। फाल्ट व ट्रिपिंग होने से समस्या बढ़ती जा रही है। हाल यह है कि इन दिनों बामुश्किल आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे यहां के लोगों में खासा आक्रोश है।

अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि सब स्टेशन से कोई कटौती नहीं की जाती है। असेनी पावर स्टेशन से ही कटौती हो रही है। गर्मी की वजह से अक्सर केबल में आग लगने के साथ ट्रांसफार्मरों में तकनीकी दिक्कतें आने लगी हैं, जिसे सही करने के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed