{"_id":"5eef83668ebc3e430e340407","slug":"people-looks-excited-for-yoga-in-auraiya-auraiya-news-knp5667920148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन व घर की छतों पर हुआ योग, कोरोना से निजात की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन व घर की छतों पर हुआ योग, कोरोना से निजात की कोशिश
विज्ञापन
फोटो संख्या 02 खेत की सिंचाई के लिए आसमान की ओर निहारता किसान जबर सिंह
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया/बिधूना/अजीतमल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। जिले भर में लोगों ने घर के आंगन व छतों पर लाइव प्रसारण देखते हुए योग किया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा।
योग करते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल किए। वहीं, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर योग दिवस पर योग की विभिन्न क्रियाएं कीं।
शहर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रशिक्षक विशाल दुबे व गुरु प्रताप वर्मा ने महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को योगाभ्यास कराया। साथ ही योग के लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशिक्षकों ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए योग बहुत जरूरी है। नियमित योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जालौन चौराहे के पास महाराणा प्रताप भवन में कमल वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोग योगाभ्यास किया। अछल्दा नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
बिधूना में रैपिड ग्लोबल स्कूल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम प्रताप सिंह व प्राचार्य मुरलीधर सक्सेना की मौजूदगी में योग शिक्षक श्रेया पांडेय ने शिक्षकों को योग कराया। नगर पंचायत कार्यालय में योग प्रशिक्षक मुकुल कुमार ने कर्मचारियों को योग कराया। इस दौरान मनोज चतुर्वेदी, शिवप्रसाद मिश्रा, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उधर, अजीतमल में नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रतापपुर चौराहे के पास बजरंगी ग्राउंड में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक प्रबल प्रताप सिंह, राजू सेंगर ने योग क्रियाओं को कराया।
इस मौके पर अनवर वारसी, सुनील सक्सेना, अरविंद राजपूत, दीपक दुबे, भूपेंद्र सिंह गुर्जर, नागेंद्र कुमार, बॉबी पाल, राजकुमार, राजू विवेक, अनिल, आयुष, प्रबल कुमार, प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह, ललित पाल, विकास राजपूत, जावेद खान, अमन सेंगर व वैभव आदि मौजूद रहे। वहीं, फफूंद में योग दिवस पर आरएसएस के जिला संघ चालक अखिलेश कटियार ने भी अपने आवास पर परिजनों के साथ योग किया।