फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People came on the streets to protest against CAA

सीएए के विरोध में सड़कों पर आए लोग

Sat, 21 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
People came on the streets to protest against CAA
फोटो 20एयूआरपी15- मस्जिद से खानपुर तक निकाले गए जुलूस के दौरान मौजूद मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : AURAIYA
औरैया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार (जुमा) को नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने खुलकर सड़कों पर आकर विरोध-प्रदर्शन किया। इन लोगों ने शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे। इधर, सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया। खानपुर गांव में मस्जिद राशिदा से खानपुर तक जुलूस निकालकर लोगों ने सीएए के विरोध में जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही सीएए के विरोध-प्रदर्शन को लेकर माहौल गर्म रहा। सुबह के घड़ी में 11 बजते ही मुुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिदों की ओर जाते दिखे। जहां नमाज अदा कराए जाने के दौरान देश में अमन-चैन कायम करने की दुआ कराई गई। खानपुर स्थित जामिया राशिदा मस्जिद में पूर्व राज्यमंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मु.इरशाद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। जहां नमाज के बाद पूर्व राज्यमंत्री और इमाम ने एडीएम रेखा एस चौहान और एसडीएम सदर अनुपम शुक्ल को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद खानपुर तक पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवाओं ने नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस के दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। पूर्व राज्यमंत्री मु.इरशाद ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में एक जाति विशेष को सिर्फ परेशान करने का काम सरकार कर रही है। जिसका विरोध देश की किसी एक राज्य में नहीं बल्कि सभी राज्यों में हो रहा है। कहा कि सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। कहा कि सरकार को सीएए समाप्त करना ही होगा, नहीं तो इसका विरोध और तेज देश में देखने को मिलेगा। इधर, जमालशाह में शहरकाजी ने नमाज के बाद एडीएम रेखा एस चौहान को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा और अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सीएए का विरोध करने वाले मुुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद के बाहर खानपुर चौराहे तक पैदल जुलूस निकालने का प्रयास किया। जिसे सीओ सिटी ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से रोका। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर विरोध करने वालों ने खानपुर तक पैदल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विरोध करने वालों के हाथों में पट्टिकाएं तो कुछ ने सीएए का विरोध करने लिए लिखा हुआ कुर्ता पहने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के सुबह से ही जिले भर में प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया पुलिस कर्मी चुस्त होते दिखे। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम वर्ग इलाकों में चौराहों, तिराहों और बाजारों में पुलिस फोर्स मुस्तैद नजर आई। इधर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी पर पूरे दिन राउंड पर रहे। विरोध करने वाले लोगों के ज्ञापन देने के बाद घर लौटने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि देर रात तक पुलिस चौराहों व तिराहों पर देखने को मिली।

शुक्रवार को सुबह आधे घंटे तक इंटरनेट सेवा बाधित रही। 30 मिनट बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने लोगों को राहत की सांस ली। इधर, सूत्रों की माने तो विरोध दर्ज कराने वाले समुदाय के जिम्मेदार कुछ लोगों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया गया और बीच-बीच में उनके मोबाइल नंबरों को ब्लॉक भी किया गया। जिससे कि उनसे संपर्क नहीं किया जा सके।
--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed