फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People arrived to occupy the disputed land, officers arrived due to tension

विवादित भूमि पर कब्जा करने पहुंचे लोग, तनाव को लेकर पहुंचे अफसर

Fri, 21 Oct 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
People arrived to occupy the disputed land, officers arrived due to tension
फफूंद। कब्रिस्तान से रकबे में दर्ज जमीन का बैनामा किए जाने के बाद उस पर कब्जा करने पहुंचे लोगों को देख कर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी पर सीओ, एसडीएम समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कह देर शाम लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया दिया।
विज्ञापन

चमनगंज तिराहा स्थित दिबियापुर रोड पर रकबा नंबर 906 में कब्रिस्तान है। इसी जमीन का कुछ हिस्सा पूर्व में कब्रिस्तान की देखभाल करने वालों के वारिस चुन्ने शाह, साबिर अली, नाजिम अली, शमशाद अली व उनके परिवार के नाम दर्ज है। ये सभी अब बाहर रहने लगे हैं। सरकारी अभिलेखों में जमीन इनके नाम दर्ज होने पर 16 सितंबर 2022 को उन्होंने कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी एक व्यक्ति को इस भूमि का एग्रीमेंट बैनामा कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कब्रिस्तान की जमीन के कुछ हिस्से को पहले भी बेचा जा चुका है। इसको लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इधर गुरुवार को एक मठ के महंत के साथ अकबरपुर के लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। कब्रिस्तान की जमीन होने की जानकारी मिलते ही लोग एकत्र हो गए। तनाव बढ़ने की सूचना पर सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, एसडीएम औरैया मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसडीएम सदर मनोज सिंह ने बताया कि न्यायालय में मामला विचाराधीन है। निर्णय आने से पहले कोई कब्जा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed