फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   people are in problem due to water logging

औरैया: बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Tue, 20 Jul 2021 08:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jul 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
people are in problem due to water logging
नगर पालिका परिषद में कार्यालय के बाहर भरा पानी - फोटो : AURAIYA
सोमवार सुबह हुई बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई। गली-मोहल्लों, घरों, दुकानों, सरकारी कार्यालयों और कोतवाली तक में पानी भर गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में भी जलभराव हो गया। ये देखकर लोगों ने यही कहा कि जब खुद के कार्यालय का ये हाल है तो जनता को जलभराव से निजात तो दूर की बात है।
विज्ञापन


रविवार रात शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम खुशनुमा हो गया तो लोग सोमवार सुबह घूमने निकले। लेकिन साढ़े ग्यारह बजेे फिर हुई झमाझम बारिश ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। कई जगह घुटनों तक पानी भरने से वाहन सवार फंस गए। बारिश के कारण बाजारों में भी पानी भर गया। दुकानदार पानी बाहर फेंकते दिखे। जलभराव देखकर लोगों ने दूसरी गली से निकलने की सोची तो वहां भी पानी दिखा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में भी कार्यालय के बाहर पानी भर गया। परेशान लोगों ने कहा कि जब पालिका अपने परिसर की ही व्यवस्था सही नहीं करवा पा रही है तो अन्य जगह तो सफाई और जल निकासी का भगवान ही मालिक है। सदर कोतवाली में जल निकासी न होने से परिसर में पानी भरने से फरियादियों को परेशानी हुई। महिला थाना पसिर में भी यही हाल दिखा। तेज बारिश में शहर में संजय गेट के सामने बजरिया जाने वाली सड़क, अस्पताल के सामने की सड़क, गोशाला रोड पर, महावीरगंज, गुमटी मोहाल आदि जगह दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आया। कुछ घंटों के लिए जिंदगी थम सी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों के ओवरफ्लो होने से गंदगी सड़क पर आ गई। बारिश होने पर अक्सर यह समस्या आती है, कुछ देर बाद पानी निकल जाता है। जल निकासी के लिए नगर निकाय ने पंपिंग सेट खरीद रखे हैं। बारिश में इनका उपयोग किया जा रहा है।
बलवीर सिंह अधिशासी अधिकारी

बिजली गिरने से महिला की मौत, चार झुलसे
औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनपुर के मौजा लुधपुरा में खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से नन्हीं देवी (49) पत्नी महेंद्र कुमार व नंदनी झुलस गईं। खेत पर मौजूद लोग उन्हें 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने नन्हीं देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि नंदनी को सैफई रेफर कर दिया। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लुधपुरा में खेत पर काम करते समय बिजली गिरने से डोली (17) पुत्री स्व. उमेश बाबू व सुनीता (17) पुत्री सुखवीर सिंह झुलस गईं। जिस पर परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गांव भगौतीपुर सरैया निवासी अमर सिंह यादव (55) खेत में बुआई कर रहा था। तभी बिजली गिरने से झुलस गया। 


खंभे में करंट आने से दो मवेशी मरे
बेला थाना क्षेत्र के माधव नगर में बारिश के बाद बिजली के खंभे में करंट आने से देवेंद्र सिंह की गाय की मौत हो गई। वहीं पास में घूम रहा एक मवेशी भी करंट लगने से मर गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed