{"_id":"6896442e6e8aa5748b096df4","slug":"people-are-getting-boils-and-red-rashes-on-their-feet-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129842-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लोगों के पैरों में हो रहीं फुंसियां, लाल चकत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लोगों के पैरों में हो रहीं फुंसियां, लाल चकत्ते
Sat, 09 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अयाना। यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी नीचे उतरने के बाद भी प्रभावित गांवों के लोगों को समस्या कम नहीं हुई। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोग वायरल बुखार, पेट दर्द व त्वचा संबंधी रोगों से परेशान हैं। लोगों को पैरों में फुंसियां और लाल चकत्ते हो रहे।
यमुना नदी में आई बाढ़ से अयाना क्षेत्र के बीहड़ के गांव जुहीखा, बड़ी गूंज, फरिहा, बीझलपुर, मई, अस्ता, नौरी सहित 12 गांवों में यमुना नदी का पानी भर गया था। अब गांव में छूटे कीचड़ व सडांध से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ा हुआ है। लोग पैरों में फुंसी होना, लाल चकत्ते पड़ना, सूजन, बुखार आदि से पीड़ित हो रहे हैं।
सीएचसी अयाना की ओर से शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गांव अस्ता, मई, नौरी, बीझलपुर, जुहीखा, बड़ी गूंज, ततारपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 68 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे हैं। इनमें त्वचा, बुखार, पेट दर्द आदि के रोगी शामिल रहे हैं। (संवाद)