{"_id":"60cf86958ebc3ee58b062996","slug":"people-above-100-will-become-brand-ambassador-for-vaccination-auraiya-news-knp6354289117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ साल से ऊपर के वैक्सीनेटेड व्यक्ति बनेगा ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ साल से ऊपर के वैक्सीनेटेड व्यक्ति बनेगा ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने से कतरा रहे लोगों को प्रेरित करने के लिए अब गांव के सौ साल से ऊपर के वैक्सीन लगवाने वालों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार से गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। गांव गपचरियापुर के 110 वर्षीय ब्रदी प्रसाद और धर्मपुर निवासी 106 वर्षीय मंगल प्रसाद इसकी मिसाल हैं।
कोरोन संक्रमण से बचाव के लिए गांव-गांव कैंप लगाकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में बहुत से गांवों में लोग अफवाहों के कारण नहीं जा रहे हैं। इसके लिए अब प्रत्येक गांव में निर्धारित उम्र के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने के लिए गांव के सौ साल से ऊपर के व्यक्ति को जागरूक कर टीका लगाया जाएगा।
इसके बाद उसे ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जब सौ साल से ऊपर के लोग टीकाकरण कराने में पीछे नहीं हैं, तो फिर युवाओं को तो उनसे प्रेरणा लेकर पहले आगे आना चाहिए। कहा कि टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतियां फैलाईं गईं थीं, उसे दूर किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव का केवल टीका ही एक मात्र उपाय है। कहा कि 21 जून से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।