फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   PCS Pre Exam will be held at 10 centres

Auraiya News: 10 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा

Sun, 05 Oct 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
PCS Pre Exam will be held at 10 centres
औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा बारह अक्तूबर को होगी। इस परीक्षा के लिए औरैया में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4220 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से तो लैस होंगे। साथ ही वहां पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी होगी। खास बात तो यह है कि परीक्षा अवधि में केंद्र के 200 मीटर दायरे में साइबर कैफे की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 10 केंद्र पर्यवेक्षक व 10 सह केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों पर सारी व्यवस्था चकाचक रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुरूप कोषागार से निर्धारित समय पर पहुंचकर सामग्री प्राप्त कर केंद्रों पर पहुंचाएं।

केंद्र प्रभारी अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का संचालन कराएं। साथ ही केंद्रों पर पार्किंग, पेयजल, क्लार्क रूम, साफ सफाई, बिजली व्यवस्था व शौचालयों के इंतजाम पुख्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed