फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paving the way for construction of District Court with soil testing

Auraiya News: मिट्टी की जांच के साथ जिला कोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ

Fri, 23 Feb 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for construction of District Court with soil testing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। डीडीएफ प्राइवेट कंस्लटेंट लिमिटेड कंपनी की ओर से ककोर मुख्यालय समीप अधिग्रहित जिला कोर्ट को लेकर जमीन की मिट्टी की सैंपलिंग शुरू कराई गई है। भवन निर्माण की कवायद से पहले यहां मिट्टी के नमूनों की जांच होगी।
इसके आधार पर आर्किटेक्ट टीम जिला कोर्ट के भवनों के निर्माण का खाका पेश करेगी। मृदा परीक्षण का काम देख रही कंपनी के मुताबिक चार दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। जिला मुख्यालय ककोर बुजुर्ग में नए जिला कोर्ट के लिए अधिगृहीत 16.506 हेक्टेअर की भूमि पर जल्द ही भवन निर्माण की कवायद शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण ककोर बुजुर्ग में कराया जाना है। इसके लिए अधिगृहीत 16.506 हेक्टेअर भूमि के लिए शासन की ओर से कुल 67 करोड़ 62 लाख 72 हजार रुपये आवंटित किया गया था। जिला कोर्ट भवनों के निर्माण के लिए भूमि को हस्तांतरित कराए जाने को लेकर काफी दिनों से मामला ठंडा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि काश्तकारों से जमीन खरीद का काम पूरा होने के साथ ही मृदा परीक्षण का काम शुरू करा दिया गया है। मशीनों के जरिये गहराई से मिट्टी की खोदाई कर सैंपल लिए जा रहे हैं। यहां पर प्रत्येक 35 मीटर दूरी पर मिट्टी की खोदाई कर सैंपलिंग का काम चल रहा है। इसके बाद ही भवनों को बनाने का काम शुरू होगा।

-----------------
बोले जिम्मेदार----
जिला कोर्ट की जमीन पर भवन निर्माण को लेकर मृदा परीक्षण का काम शुरू कराया गया है। चार दिन में यह पूरा हो जाएगा। मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर भवनों का निर्माण किया जाएगा।
-सीके जयसवाल, साइड इंचार्ज डीडीएफ प्राइवेट कंस्लटेंट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed