{"_id":"6033f3058ebc3ee93e12bad8","slug":"pauthi-gaushala-situation-changed-auraiya-news-knp613514713","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौथी गोशाला की बदली सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौथी गोशाला की बदली सूरत
विज्ञापन
सीडीओ और बीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया।
- फोटो : AURAIYA
सहायल (औरैया)। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत पौथी में बनी गोशाला की हकीकत उजागर होते ही सोमवार को प्रशासन सतर्क हो गया। अधिकारियों ने निरीक्षण की ठानी तो ग्राम प्रधान ने उनके पहुंचने से पहले गोशाला की सूरत बदल दी। चंद घंटों में गोवंशों के शव हटवाकर परिसर साफ करवा दिया गया और चारे की व्यवस्था भी करवा दी।
पौथी गोशाला में तीन गोवंशों की भूख से मौत पर अमर उजाला ने सोमवार को खबर प्रकाशित की थी। इस पर सोमवार दोपहर सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, बीडीओ सौरभ गुप्ता गोशाला पहुंचे। उन्हें गोशाला में व्यवस्था चाक चौबंद नजर आईं। सूत्रों के अनुसार गोशाला के जिम्मेदारों ने निरीक्षण की जानकारी मिलते ही परिसर की सफाई करवा दी। सीडीओ को गोशाला में 63 गोवंश मिले। उनके लिए चारा भी था। गोवंशों के शव भी दफनाए जा चुके थे।
पुरानी लाइट बदली, दो सेवादार तैनात
ग्रामीणों की मानें तो सोमवार सुबह सात बजे से 10 बजे तक गोशाला में तेजी से सफाई होती दिखी। वहीं पुरानी सोलर लाइट भी बदलवाई गई। दो सेवादार भी तैनात किए गए।
विज्ञापन
गोशाला संचालकों और प्रधानों में हड़कंप
पौथी गोशाला के निरीक्षण की सूचना के बाद अन्य गोशाला के संचालकों और प्रधानों ने भी व्यवस्था दुरुस्त करनी शुरू कर दी। गोशाला संचालक लगातार अधिकारियों की लोकेशन की जानकारी करते दिखे।
सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने बताया कि पौथी गोशाला का सोमवार को निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। एक पशु के मौत की सूचना मिली है। एक पशु कमजोर मिला है।