{"_id":"625db0a53c12972b7f51a74e","slug":"patients-uproar-on-getting-medicines-late-auraiya-news-knp6919503101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाएं देर से मिलने पर मरीजों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाएं देर से मिलने पर मरीजों का हंगामा
विज्ञापन
दवा वितरण केंद्र में लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 50 शैया अस्पताल में सोमवार को मरीजों व उनके साथ आने वाले तीमारदारों की भीड़ अधिक रही। मरीज व तीमारदार दवा लेने दवा वितरण केंद्र पहुंचे तो जब दवाएं मिलने पर देरी हुई तो मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा किया।
50 शैया अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में करीब 450 से अधिक पर्चे बने। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, गर्मी की वजह से सिर में तेज दर्द, कमजोरी, घबराहट, शरीर में दर्द समेत विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज शामिल रहे। ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर दवाएं लिखीं। दवा काउंटर पर दवा लेने पहुंचने पर मरीज व तीमारदारों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। ऊपर से गर्मी अलग सितम ढा रही थी।
इससे लाइन में लगे लोगों का पारा हाई हो रहा था। ऊपर से दवा बांटने वाले कर्मी भी ट्रेनी फार्मासिस्ट थे। इससे उन्हें दवाएं देने में थोड़ा वक्त लग रहा था। दवाएं देर से मिलने पर मरीज व तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख दोपहर में एक वरिष्ठ फार्मासिस्ट कक्ष में आए और दवा वितरण कीं, तब लोग शांत हुए। 50 शैया अस्पताल की प्रभारी डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि स्थिति में सुधार किया जाएगा, ताकि मरीजों व तीमारदारों को परेशानी न हो पाए।
विज्ञापन
पर्चा लेकर बाहर से खरीदी दवाएं
दवा वितरण केंद्र में भीड़ अधिक होने पर कुछ मरीजों ने पर्चे वापस ले लिए थे। उन लोगों ने जन औषधि केंद्र व प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदीं, जिसका असर उनकी जेब में पड़ा। जबकि अस्पताल प्रशासन को पता है कि सोमवार को सबसे अधिक भीड़ होती है। ऐसे में ट्रेनी फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगने से मरीजों को परेशानी बढ़ाना ही साबित हुआ।

दवा देर से मिलने पर हंगामा करता युवक। संवाद- फोटो : AURAIYA