फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patients suffering from cough, cold and asthma are increasing due to temperature fluctuations

Auraiya News: तापमान के उतार चढ़ाव से बढ़ रहे खांसी, जुकाम और दमा के मरीज

Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough, cold and asthma are increasing due to temperature fluctuations
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉक्टर। - फोटो : जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉक्टर।
औरैया। मौसम का उतार चढ़ाव भरा मिजाज लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रहा है। रात में 10 डिग्री से नीचे तो दिन में 30 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। जिसके चलते खांसी, जुकाम, बुखार व हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रात में सर्द हवाएं चलने से तापमान गिर जा रहा है।
विज्ञापन

गर्म व सर्द मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ है। सुबह शाम छाने वाली कोहरे की धुंध पूरी तरह खत्म हो चुकी है, लेकिन सुबह शाम व रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। दिन में खिल रही चटक धूप के चलते पारा 30 डिग्री तक चला जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम हो जा रहा है। इस सब के बीच मौसम में उतार चढ़ाव शरीर के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। डॉक्टरों की माने तो 70 फीसदी मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, दमा के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बीपी व हृदय रोग के मरीज भी शामिल हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव को कमजोर इम्युनिटी वाले लोग झेल नहीं पा रहे हैं। डॉक्टर उन्हें जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।


अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर इन दिनों बढ़ा है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जरा सी लापरवाही लोगों को बीमारी के संकट में डाल रही है। -डॉ. मंजू सचान, सीएमएस, 50 शैया जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed