{"_id":"6171b10da4581d4678220c5f","slug":"patient-dengu-auraiya-news-knp6595888174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी का रुप ले रहा डेंगू, बालिका समेत दो मिले डेंगू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी का रुप ले रहा डेंगू, बालिका समेत दो मिले डेंगू संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डेंगू और बुखार के रोगियों की दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में एक बालिका समेत डेंगू के दो नए रोगी मिले हैं। वहीं स्वास्थ विभाग की टीमों ने छह गांवों में 350 से अधिक रोगियों का इलाज किया। टीम ने डेंगू के लक्षण वाले 52 मरीजों के एलाइजा के सैंपल लिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को रिम्स सैफई लैब से मिली रिपोर्ट में नगरिया अछल्दा में पांच वर्षीय बालिका और पाता अछल्दा में 59 वर्षीय पुरुष में डेंगू रोग की पुष्टि हुई है। अछल्दा सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया है कि टीमें भेजकर मरीज के परिजनों के सैंपल लेकर जांच कराएं। क्षेत्र के जिन गांवों में बुखार के रोगी हैं, उनका भी इलाज कराएं। जिले में कुल डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हो गई है। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 22 है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य टीमें कुंअरदेपुर, इकबालपुर समेत छह गांवों में गई। जहां टीमों ने 350 से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं बांटी। टीमों ने घर-घर जाकर लार्वा की जांच की। इस दौरान छह घरों में लार्वा मिला। टीम ने मौके पर साफ कराया और गांवों में डीडीटी और लार्वा स्प्रे का छिड़काव भी किया।