फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers wandering due to lack of water cooler

वाटर कूलर नहीं लगने से भटकते राहगीर

Fri, 06 May 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Passengers wandering due to lack of water cooler
उसरारी में खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । मई की भीषण गर्मी के बावजूद अभी तक नगर के अलग-अलग तीस चयनित स्थानों पर वाटर कूलर नहीं लग पाए हैं। वाटर कूलरों के लिए लगाए गए स्टील के स्टैंड राहगीरों एवं नगरवासियों को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द वाटर कूलर लगाए जाने की मांग नगर पंचायत प्रशासन से की है। क्योंकि भीषण गर्मी में राहगीरों एवं क्षेत्राय लोगों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले दिबियापुर नगर के विभिन्न वार्डों में राहगीरों एवं क्षेत्रीय निवासियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। वाटर कूलरों के लिए चयनित स्थानों पर स्टील के स्टैंड भी लग गए थे। जेम (गवर्नमेंट ई मार्केट) पोर्टल से वाटर कूलरों की खरीद के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की गईं थीं।
विज्ञापन

लेकिन पहले विधानसभा फिर विधान परिषद के चुनाव आचार संहिता के कारण निविदा खुलने में अड़ंगा लग गया था। अब जब आचार संहिता हट चुकी है तब भी वाटर कूलर स्टैंड खाली पड़े हैं। इस संबंध में दिबियापुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव का कहना है कि 19 अप्रैल को जेम पोर्टल से ठेकेदार को वर्क आर्डर मिला है। वर्क आर्डर में ठेकेदार को 30 दिन का समय मिला है। ठेकेदार से बातचीत के आधार पर उम्मीद है कि 12 मई से वाटर कूलर लगने शुरू हो जाएंगे। वाटर कूलर लग जाने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसरारी में वाटर कूलर बना शोपीस
ककोर। भाग्यनगर ब्लाक के उसरारी में वाटर कूलर महीनों से खराब पड़ा है। गर्मी में लोगों को पानी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण पिछले काफी दिनों से प्रधान संत कुमार से वाटर कूलर ठीक कराने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी आज तक समस्या का निदान नहीं हो सका। इससे गांव के लोगों के साथ राहगीरों को परेशानी हो रही है। (संवाद)

 दिबियापुर में एक वार्ड में वाटर कूलर के लिए लगा स्टील का स्टैंड । संवाद

दिबियापुर में एक वार्ड में वाटर कूलर के लिए लगा स्टील का स्टैंड । संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed